सीएमई
व्ही के बी आर अस्पताल में सीपीआर एवं लाइफस्टाइल डिजीज पर सीएमई आयोजित
बीना। विवेकानंद केंद्र बीना रिफायनरी अस्पताल द्वारा "सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) एवं लाइफ स्टाइल डिजीज" विषय पर एक CME कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आपातकालीन स्थिति में जीवन रक्षक तकनीकों तथा जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में भोपाल से पधारे वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट एवं सेवानिवृत संचालक स्वास्थ्य सेवायें, मध्य प्रदेश शासन डॉ. बी. एस. ओहरी ने अपने अनुभवों एवं विशेषज्ञता के माध्यम से उपस्थित प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने सीपीआर की सही तकनीक, समय पर हस्तक्षेप के महत्व तथा बदलती जीवनशैली के कारण बढ़ रही बीमारियों की रोकथाम एवं प्रबंधन पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। डॉ. ओहरी ने अपने संबोधन में सभी को यह भी बताया कि हमें अपने दैनिक भोजन में संतुलित एवं पोषक आहार का नियमित सेवन करना चाहिए। इससे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, शुगर तथा हृदय रोग जैसी लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की भी सलाह दी।
इससे पूर्व स्मृति चिन्ह एवं विवेकानंद साहित्य देकर मुख्य वक्ता को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अस्पताल के सभी चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं पैरामेडिकल कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे और अपने ज्ञान को सम्रद्ध किया।
कार्यक्रम के अंत में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए. के दीक्षित जी ने धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया ।







