स्वास्थ्य शिविर
ग्राम भाकराई में दिनांक 9 अप्रैल 2026 को विवेकानंद केंद्र बीना रिफाइनरी अस्पताल द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर के दौरान एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. रवि सिंह द्वारा कुल 46 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। साथ ही सभी जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया।
SPECIAL CAMP Bhankrai
09/4/2025
*Total : 46*
Male : 28
Female: 18
Bp : 36
RBS : 36
HB : 36
इसके अतिरिक्त शिविर में उपस्थित मरीजों के ब्लड प्रेशर, शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच भी की गई, जिससे उनके स्वास्थ्य की स्थिति का समुचित आकलन किया जा सके।
अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत डॉ. आशीष तिवारी ने ग्रामवासियों को गर्मी के मौसम में लू (हीट स्ट्रोक) से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने अधिक धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा हल्के व ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी।





