ग्राम भाकराई में बाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

21.04.26 02:20 PM - Comment(s) - By IT Support

बाल स्वास्थ्य शिविर


ग्राम भाकराई में दिनांक 10 अप्रैल 2026 को विवेकानंद केंद्र बीना रिफाइनरी अस्पताल द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्राम के बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर के दौरान डॉ. मेधा भराडे, शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा कुल 26 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी बच्चों का वजन मापा गया तथा आवश्यकता अनुसार उनका हीमोग्लोबिन टेस्ट भी किया गया। जांच के उपरांत जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया।
SPECIAL CAMP Bhankrai
10/4/2025
Total Patient : 26
Bp : 01
RBS :
HB : 1
अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत डॉ. आशीष तिवारी ने उपस्थित बच्चों को फास्ट फूड के अधिक सेवन से होने वाली बीमारियों एवं इसके दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी।

IT Support

Share -