ग्राम भाकराई में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

21.04.26 02:31 PM - Comment(s) - By IT Support

विशेष स्वास्थ्य शिविर


ग्राम भाकराई में दिनांक 11 अप्रैल 2026 को विवेकानंद केंद्र बीना रिफाइनरी अस्पताल द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजरी जोशी द्वारा कुल 42 महिलाओं का परीक्षण एवं उपचार किया गया। साथ ही 66 बच्चियों को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए, जिससे स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
कुल मरीज: 108*
Bp : 13
RBS : 29
HB : 29
इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए ब्लड प्रेशर, शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच भी की गई तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया।
अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत डॉ. आशीष तिवारी ने उपस्थित महिलाओं को गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, संतुलित आहार लेने एवं धूप से बचाव के उपायों की जानकारी दी, साथ ही पानी की कमी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया।

IT Support

Share -